सरायकेला में पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

News Aroma Media
1 Min Read

सरायकेला: राजनगर थाना क्षेत्र में हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कुमड़ासोल मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकरा जाने से जमशेदपुर के हिमांशु तिवारी की मौत हो गई।

जबकि शिवम मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि बाइक सवार युवक शुक्रवार की दोपहर चाईबासा की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान कुमरासोल मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पास ही स्थित पेड़ से टकरा गया।

दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। इसके बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने हिमांशु तिवारी को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे घायल युवक शिवम मुंडा को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

- Advertisement -
sikkim-ad

जानकारी के अनुसार दोनों युवक जमशेदपुर के बारीडीह स्थित विद्यापति नगर के रहने वाले हैं और रिलांयस कंपनी में इलेक्ट्रीशन के रूप में कार्य करते हैं।

Share This Article