झारखंड : जामताड़ा में जमीन के नीचे चेंबर बनाकर चल रहे बंदूक बनाने के काम का STF ने किया भंडाफोड़

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता/जामताड़ा: कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (KOLKATA STF JAMTARA STF) ने राज्य की सीमा के बाहर झारखंड के जामताड़ा में एक अवैध बंदूक कारखाने का भंडाफोड़ किया है।

यह कारखाना जमीन के नीचे अंडर ग्राउंड चेंबर (Under Ground Chamber) बनाकर चलाया जा रहा था। इस बारे में STF के उपायुक्त वी. सोलेमन नेशाकुमार ने शनिवार को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद इम्तियाज (Mohammad Imtiaz) नाम के एक हथियार तस्कर को पहले ही कोलकाता पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया था। उससे गहन पूछताछ चल रही थी।

मकान मालिक से झारखंड पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है

उसी की निशानदेही पर झारखंड के जामताड़ा इलाके के शाहजहां खान नाम के एक व्यक्ति के घर छापेमारी (Raid) की। वहां उसने जमीन के अंदर एक गुप्त तहखाना बना रखा था, जिसके अंदर हथियार बनाने का काम होता था।

वहां से सात अर्ध निर्मित पिस्टल, इंप्रोवाइज्ड बंदूकें जैसे कार्बाइन की मैगजीन, पिस्टल का बट आदि बरामद किया गया है।

इसके अलावा बंदूक बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ग्राइंडिंग मशीन और कई कच्चा माल भी मिला है।

इन्हें झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) की मदद से बरामद कर घर को सीज कर दिया गया है। मकान मालिक से फिलहाल झारखंड पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।

Share This Article