झारखंड में कोरोना के 35 सक्रिय मामले, रांची में सबसे अधिक

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना के 35 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 22 केस सक्रिय है। राज्य के 22 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं।

बुधवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से चार मरीज स्वस्थ हुआ हैं। इसके विपरीत राज्य के दो जिले से कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से पांच और जामताड़ा से तीन मरीज मिले है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 246 हो चुकी है।

रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत

इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 18लाख, नौ हजार 858 सैंपल की जांच की गयी है।

इनमें से 35 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 894 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 317 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article