रांची जिले में पंचायत चुनाव के लिए 58 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पांचवें दिन बुधवार को प्रथम चरण के लिए रांची जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की कुल संख्या 58 रही।

तमाड़ जिला परिषद सदस्य के लिए अपर समाहर्त्ता (नक्सल) के कार्यालय में 04 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

तमाड़ प्रखंड में मुखिया के लिए 12, सोनाहातू में पंचायत सदस्य के लिए 17, राहे अंचल में मुखिया के लिए पांच, बुंडू अनुमण्डल से पंचायत समिति सदस्य के लिए 11 और राहे प्रखंड कार्यालय में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये।

प्रथम चरण के लिए रांची जिला के तमाड़, बुंडू, सोनाहातू और राहे प्रखंड में नामनिर्देशन की अंतिम तारीख 23 अप्रैल है। नामांकन निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी 25-26 अप्रैल को की जाएगी। अभ्यर्थी 27 और 28 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

Share This Article