Homeझारखंडलोहरदगा में हुए भाजपा नेता के हत्या मामले में शूटर सहित 6...

लोहरदगा में हुए भाजपा नेता के हत्या मामले में शूटर सहित 6 गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

लोहरदगा: लोहरदगा जिला में भाजपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या के मामले में पुलिस ने शूटर सहित सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किया गया है।

लोहरदगा एसपी आर रामकुमार ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि रविवार देर रात कुड़ू थाना क्षेत्र के ग्राम चटकपुर में भाजपा बूथ अध्यक्ष रतनू महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने छह लोगों की गिरफ्तारी की है। इनके पास से एक पिस्टल, चार कारतूस, एक बाइक, छह एंड्रॉयड फोन बरामद किया गया है।

जमीन विवाद के चलते हत्या करने का आरोप लगाया गया था

उन्होंने बताया कि अपने ही परिवार के गोतिया भाई से मृतक रतनू महतो का लंबे समय से जमीन विवाद चली आ रही थी।

रांची से तीन शूटर बुलाकर हत्या कराई गयी थी, जिनमें एक शूटर नाबालिग है। सभी अभियुक्तों ने कांड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर ली है।

एसपी ने बताया कि मृतक के पुत्र द्वारा हत्या से संबंधित प्राथमिकी कुड़ू थाना में दर्ज करायी गयी थी, जिसमें उनके द्वारा गोतिया भाइयों से वर्षों से चले आ रहे जमीन विवाद के चलते हत्या करने का आरोप लगाया गया था।

साथ ही बताया गया कि वर्षों से जमीन संबंधित विवाद एवं विगत पांच वर्षों से अभियुक्त पक्ष के छह सदस्यों पिता, चाचा, फूफी, बड़ी बहन एवं बहनोई की मौत होने से ये लोग विचलित थे।

अभियुक्तों को अंदेशा था कि पीड़ित पक्ष के द्वारा जादू टोना करने के चलते ही ये सब हो रहा है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...