बोकारो की युवती से यौन शाेषण का मामला दर्ज, पटना के युवक से सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: जिले के सिटी थाना इलाके के एक कॉलोनी में रहने वाली युवती की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए पटना के युवक ने यौन शोषण (Sexual Exploitation) किया।

घटना को लेकर पीड़िता की मां ने थाना में युवक और उसके दोस्त पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि युवक से उनकी बेटी की दोस्ती सोशल मीडिया के जरीए हुई।

युवक ने सोशल मीडिया में काम करते हुए रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया। कई बार उनकी बेटी के अकाउंट में रुपए भी भेजे।

पटना से बोकारो आकर की मुलाक़ात

इस बीच युवक पटना से बोकारो आकर बेटी से भेंट करने लगा और कई अश्लील तस्वीर भी बना ली। उसके बाद लगातार धमकी देकर यौन शोषण करने लगा।

हाल में बेटी आरोपी के हरकत से परेशान होकर जहर खाकर जान देने की कोशिश भी करने लगी थी। जिसे वह किसी तरह बचा ली।

इसके बाद बेटी ने बताया कि युवक पटना का रहने वाला अभिषेक राज और उसका दोस्त दानापुर का रहने वाला पंकज कुमार है। जो उसे लगातार परेशान कर रहा है।

Share This Article