गिरिडीह में सब्जी बेचकर लौट रही महिला को कार ने कुचला, मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: बेंगावाद थाना क्षेत्र में NH-114 ए पर महुआर के पास सोमवार को कार के धक्के से बजरंगी राम की पत्नी प्रमिला देवी ( 35 ) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतका सब्जी बेचकर घर वापस लौट रही थी। महिला महुआर गांव निवासी थी। है।

बताया गया कि महिला को धक्का मारने के बाद कार चालक वाहन समेत फरार होने की फिराक में था, लेकिन ग्रामीणों ने तत्करल बेंगाबाद थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने देवघर जिले के देवीपुर थाना में तत्काल फोन कर कार के फरार होने की सूचना दी, देवीपुर थाना पुलिस ने बुढ़ई मोड़ पर कार को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Share This Article