रामगढ़ में हादसा : ट्रक और कार में टक्कर, दो की मौत, चार घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-पतरातू मार्ग (Ramgarh-Patratu Road) पर सोमवार की शाम ट्रक और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।

इस हादसे में कार पर सवार चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन सब की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए पतरातू SDPO वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि बरकाकाना ओपी क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश हो रही थी।

उन लोगों के नाम का पता नहीं चल सका है

इसी दौरान टाटा (709 जेएच 01 बीसी 7774) और वैगनआर कार (JH-01BV-2113) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस दौरान कार में कुछ लोग फंस गए थे। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने उन सभी को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

अभी तक सिर्फ यही पता चल पाया है कि कार पर सवार लोग पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्नपुर सीमेंट फैक्ट्री के आसपास के रहने वाले हैं। उन लोगों के नाम का पता नहीं चल सका है।

Share This Article