एक महीने के लंबे इंतजार के बाद गिरिडीह के प्रवासी मजदूर का शव पहुंचा गांव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: एक महीने के लंबे इंतजार के बाद अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के दिन रविवार को प्रवासी मजदूर गोविंद महतो का शव दोहा कतर से बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा गांव पहुंचा। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया।

उल्लेखनीय है कि बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा निवासी स्वर्गीय पति महतो के 43 वर्षीय पुत्र गोविंद महतो की मौत एक महीने पूर्व 24 मार्च को दोहा कतर में मौत हो गयी थी।

मुआवजे को लेकर एलएनटी कंपनी आनाकानी कर रही थी। लगातार कंपनी पर दबाव बनाकर बीमा, सैलेरी, मुआवजा आदि की राशि लगभग 13 लाख रुपये की सहमति बन पायी।

इधर, प्रवासी मजदूरों के साथ लगातार ऐसी दुखद घटना पर प्रवासी ग्रुप एडमिन सिकन्दर अली ने कहा कि झारखंड के गिरीडीह, बोकारो व हजारीबाग जिले के नौजवान अधिकतर पलायन कर चुके हैं इनमें अधिकतर मजदूर विदेशों में काम करते हैं, जो एक बडी चिंता का विषय हैं। उन्होंने सरकार से उचित सहयोग राशि की गुजारिश की है।

Share This Article