HomeझारखंडAlert! रांची में फर्जी ई-चालान भेजकर ठगी कर रहे साइबर ठग

Alert! रांची में फर्जी ई-चालान भेजकर ठगी कर रहे साइबर ठग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची में साइबर अपराधी ठगी के लिए नये-नये तरीके अपना रहे है। इसी क्रम में रांची में गुरुवार को यातायात एसपी की ओर से एक पत्र जारी किया गया है।

इसमें वाहनों के ई-चालान के नाम पर ठगी करने की बात प्रकाश में आयी है। राजधानी रांची के कुछ लोगों के मोबाइल पर लिंक मिले हैं। इस लिंक पर क्लिक करके अपना चालान भुगतान करने को कहा जाता है।

पुलिस को ऐसी सूचना लगातार मिल रही थी। इसके बाद रांची ट्रैफिक एसपी की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि आमजनो द्वारा यातायात पुलिस रांची को ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है।

यातायात नियम उल्लंघन के खिलाफ चालान राशि को जमा करने के लिये 7030913202, 8881903768, 9918282497, 7430858761, 83433967226 और 8343951816 इन नंबरो से कॉल किया जाता है। तथा मोबाइल पर भेजे गये लिंक पर चालान राशि भेजने के लिये बोला जाता है, जो फर्जी कॉल है।

ऐसे फोन आने पर शीघ्र ही यातायात पुलिस से संपर्क करें

भेजे गये लिंक पर क्लिक न करें, साथ ही कोई भुगतान न करें। यातायात एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यातायात पुलिस रांची और परिवहन विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर ही ऑनलाइन चालान जमा करें।

किसी भी तरह के चालान संबंधी समस्या के लिये यातायात पुलिस रांची द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 8987790772 और 8987790782 से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

एसपी ने बताया कि ऑनलाइन ई-चालान का मैसेज वाहन चालकों के मोबाइल पर जाता है। इसके पास भी एसएमएस जा रहा है, वह ट्रैफिक पुलिस के कार्यालय पर आकर चालान के बारे में जानकारी कर सकते हैं।

इस तरह के फर्जी एसएमएस पर ध्यान न दें। ऐसे फोन आने पर शीघ्र ही यातायात पुलिस से संपर्क करें।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...