गोड्डा में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: बोआरीजोर के डबरा पुल के नीचे आदिवासी किशोरी से छेड़छाड़ (Molestation) करते देख ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

आरोपित युवक शेख सलमान ठाकुरगंगटी थाना के रंगरेज गांव का रहनेवाला है। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि 15 दिन पहले उक्त युवक से उसकी बातचीत शुरू हुई।

 उसने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी

14 मई को श्रीपुर व मोर्चा स्थान के बीच पहाड़ी में युवती को ले जाकर जबरदस्ती करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देकर गलत काम भी किया था।

साथ ही इस मसले को किसी से भी जिक्र नहीं करने की धमकी दी थी। इधर, कुछ दिनों से वह उक्त युवती को एकांत में जंगल ले जाने की जिद्द पर अड़ा हुआ था। विरोध करने पर उसने युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Share This Article