Latest Newsझारखंडगिरिडीह में छापेमारी करने गई टीम पर हमला, छह गिरफ्तार

गिरिडीह में छापेमारी करने गई टीम पर हमला, छह गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: खनिज के अवैध दोहन को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही कार्रवाई के दूसरे दिन बुधवार को गांवा थाना के सेरुआ सकरी नदी पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ने गयी जिला प्रशासन की छापेमारी (Raid) टीम पर अवैध कारोबार से जुड़े माफियाओं ने हमला कर दिया।

बुधवार को बालू के अवैध कारोबारियों के खिलाफ डीएमओ सतीश नायक और एएसपी हारिश-बिन-जमा छापेमारी के लिए निकले और सीधे गांवा थाना के सेरूआ के बेन्द्रो नदी (Bendro River) तट पहुंचे।

यहां बालू माफियाओं की ओर से एक साथ कई ट्रैक्टरों पर बालू लोड किया जा रहा था। इन्हें जब्त कर लिया गया।

ट्रैक्टर जब्त कर जब एएसपी हरीश बिन जमा और डीएमओ टीम वापस लेकर लौट रही थी तभी अवैध कारोबारियों (Illegal Traders) ने पुलिस की टीम को चारो ओर से घेर लिया और उन पर पथराव शुरू कर दिया।

5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

हमला करने वाले लोग जबरन अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को ले जाने से रोक रहे थे। जब वे समझाने के बाद भी नहीं माने तो पुलिस की टीम ने पथराव के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले मंगलवार को ही डीएमओ सतीश नायक (Satish Nayak) के नेत्तृव में एएसपी हारिश-बिन-जमा, धनवार एसडीपीओ मुकेश महतो और सदर एसडीपीओ अनिल सिंह ने एक साथ घनवार इलाके में 30 से अधिक अवैध क्रशर मिलों को ध्वस्त किया।

वहीं, जमुआ तथा गांडेय इलाके से बालू लोडेड 10 ट्रैक्टर भी जब्त किया था। अवैध कारोबार के खिलाफ मंगलवार को देर शाम तक चली कार्रवाई में 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

spot_img

Latest articles

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

शिरडी में सम्मानित हुए ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया और सुनील निकम

शिरडी परिक्रमा यात्रा 2026 में देश-विदेश से जुटे लाखों श्रद्धालु शिरडी: साईं नगरी शिरडी में...

खबरें और भी हैं...