देवघर में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: पाथरोल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही रतन रवानी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए मंगलवार रात थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपित को धर दबोचा।

पुलिस ने बुधवार को आरोपित को मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में कोरोना परीक्षण के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

मामले में पुलिस ने पाथरोल थाना कांड संख्या 32/22 दर्ज कर आरोपित के विरुद्द भादवि के धारा 452, 354बी, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

Share This Article