साहेबगंज में बड़ा हादसा : नकीरटोला गांव में आग लगने से 12 घर जले, कई मवेशियों की मौत

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहेबगंज: राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगछी पंचायत के नकीरटोला गांव (Nakirtola Village)
में रविवार को आग लग गई।

इसमें 12 घर जलकर राख हो गए। घटना में कई मवेशी भी जल गए। लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर बुझाया।

जानकारी के अनुसार नकीर टोला में दोपहर लगभग 12 बजे एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते यह आसपास के 12 घरों तक फैल गई। आग कैसे लगी।

यह अब तक साफ नहीं हो सका है। इस घटना में कुर्बानी शेख, मन्नान शेख, कादिर शेख, बरकत,मनरूल, रुस्तम शेख, मोतिउर शेख, मनसूर शेख,करीम शेख, मोती अलीम शेख, नूर जहान एवं बर्जांन शेख का घर जल गया है।

आग इतनी तेजी से फैली की लोग अपने मवेशियों तक को नहीं खोल सके

घटना के बाद सूचना मिलने के साथ ही गांव के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग लगातार अनियंत्रित होती गई।

इसके बाद लोग गांव छोड़कर जान बचाने के लिए भाग गए। जानकारी मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

पीड़ित परिवारों का कहना है कि घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग इतनी तेजी से फैली की लोग अपने मवेशियों तक को नहीं खोल सके।

वह घर के पास बंधे हुए जल गए। घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई है।

Share This Article