बड़ी कार्रवाई: रांची में वैध रूप से राशन कार्ड रखने वाले ठेकेदार पर 1 लाख 67 हजार का जुर्माना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अवैध रूप से राशन कार्ड (Ration card) रखने वाले ठेकेदार पर एक लाख 67 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

मामला रांची के वार्ड नंबर चार भम्र टोली निवासी ठेकेदार शिव चन्द्र साहू से जुडा है। इस संबंध में रांची उपायुक्त कार्यालय ने राशि वसूली के संबंध में नोटिस भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार शिव चन्द्र साहू ने पीएचएस राशन कार्ड अवैध तरीके से बनाया है। उसकी संख्या 202004951262 है।

सालाना करोड़ों का टर्नऑवर बताया गया

पत्र में चेतावनी के साथ निर्देश दिया गया है कि छह दिनों के अंदर कुल एक लाख दो हजार 67 रुपये जुर्माने की राशि ऑनलाइन माध्यम से राजकोष में चालान के माध्यम से जमा करा दें। साथ ही मामले में अपना पक्ष रखें अन्यथा बाध्य होकर आप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

जिला प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय मार्केटिंग ऑफिसर से जांच करवाया गया। जांच में शिव चन्द्र साहू करोड़पति ठेकेदार पाये गए। सालाना करोड़ों का टर्नऑवर बताया गया ।

Share This Article