Latest Newsझारखंडबोकारो : पत्नी मोबाईल पर किसी से कर रही थी बात, पति...

बोकारो : पत्नी मोबाईल पर किसी से कर रही थी बात, पति ने पूछा तो भाई को बुलाकर कर दी जमकर पिटाई

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: बेरमो थाना क्षेत्र के सुभाष नगर डंपिंग (Subhash Nagar Dumping) के समीप बिरसा नगर में बुधवार को पति-पत्नी में कहा सुनी यहां तक पहुंच जायेगी किसी ने सोचा न था।

इस दौरान पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने पति 28 वर्षीय रामलाल दास की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना में रामलाल दास को काफी चोट लगी है।

घटना की जानकारी पाकर उसके पिता हीरालाल दास ने स्थानीय लोगों की मदद से बेटे को उपचार के लिए CCL केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया।

साला अपनी बहन को लेकर ससुराल देवघर चला गया

घटना के संबंध में घायल रामलाल ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। बुधवार की शाम पत्नी मोबाईल पर किसी से बात कर रही थी।

यह पूछे जाने पर कि तुम किससे बात कर रही हो वह भड़क गई और अपने भाई को बुलाकर दोनों ने मिलकर मेरे साथ काफी मारपीट की।

इस दौरान आक्रोशित पति रामलाल ने ससुराल से मिले बुलेट व टीवी में आग लगा दी।

घटना के बाद साला अपनी बहन को लेकर ससुराल देवघर चला गया। पिता हीरालाल ने बताया कि वह बेटे से अलग सुभाष नगर सीसीएल क्वार्टर में रहता है। झगड़े की खबर पाकर बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...