बोकारो के प्रवासी मजदूर का शव पहुंचा गांव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: जिले के ऊपरघाट पेंक थाना क्षेत्र के कोठी निवाशी बालगोविंद महतो का शव बुधवार को अहले सुबह एंबुलेंस से घर पहुचते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। उससे आखिरी दर्शन के लिए पूरे गांव की महिलाएं, पुरूष, बच्चे, बूढे व नौजवान उमड़ पड़े।

उल्लेखनीय है कि उसकी मौत गुजरात के वापी में हृदय गति रुकने से रविवार रात को हो गयी। वह नवकर कंपनी में कार ड्राइवर के रूप में कार्यरत था।

उसके अंतिम संस्कार में पहुंचे शिक्षा मंत्री के पुत्र राजू महतो

उसके परिवार में पत्नी हेमंती देवी, पुत्र राजेश महतो (20), मोहित महतो (14) और पुत्री पुष्पा कुमारी (10) हैं।

उसके अंतिम संस्कार में शिक्षा मंत्री के पुत्र राजू महतो, भाकपा नेता नुनुचंद महतो, पूर्व मुखिया झरीलाल महतो, तुलसी महतो, भुनेश्वर महतो, श्यामसुंदर महतो समेत तमाम लोग पहुंचे।

प्रवासी मजदूरों के हितार्थ कार्य करने वाले समाजसेवी भुनेश्वर कुमार महातो ने संवेदना प्रकट करते हुए कंपनी से उचित मुआवजे की मांग की।

Share This Article