देवघर में सात फेरों से दो दिन पहले भागी दुल्हन, मामला दर्ज

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी पिछले 27 अप्रैल से लापता है। लड़की के पिता के बयान पर दर्ज मामले में विकास कुमार यादव नामक युवक पर नाबालिग लड़की को भगाने का आरोप है।

पुलिस की छानबीन में पता चला है कि दोनों फिलहाल बैंगलुरू में है। पुलिस उन्हें सकुशल देवघर लाने का प्रयास कर रही है।

ये मामला प्रेम प्रसंग का बताया जाता है। वहीं कुंडा थाना क्षेत्र में ही हुई एक घटना में शादी से महज दो दिन पूर्व एक युवती शनिवार को लापता हो गई।

देवघर में सात फेरों से दो दिन पहले भागी दुल्हन, मामला दर्ज

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई है। बताया जाता है कि युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।

जबकि उसके घर में शादी की तैयारी पूरी हो गई है। उसका होने वाला पति अभियंता है। इस शादी के लिए स्वजनों ने काफी खर्च किया था। सभी शादी को लेकर काफी खुश थे।

लेकिन किसे पता था कि शादी से ठीक पहले बेटी इस कदर भाग जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article