Homeझारखंडरांची में BSF जवानों ने दिखाए हैरतअंगेज कारनामे, देखें सेल्फी पोज, चेस्ट...

रांची में BSF जवानों ने दिखाए हैरतअंगेज कारनामे, देखें सेल्फी पोज, चेस्ट जंप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ )के जांबाज टीम ने अपने हैरतअंगेज कारनामों से लोगों को हैरान कर दिया।

राज्यपाल गुरुवार को कांके रोड स्थित नई पुलिस लाईन में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जांबाज टीम की ओर से बाइक पर हैरतअंगेज करतब प्रदर्शन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

राज्यपाल ने निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह एवं उनके टीम की मैदान में आकर सराहना की।

बताया गया कि भारत सरकार की ओर से आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर की विश्वविख्यात जांबाज मोटर साईकिल सवार टीम ने गुरुवार को रांची नई पुलिस लाईन कांके रोड, में अपने हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया।

जवानों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए

सीमा सुरक्षा बल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को इस टीम के अदभुत कारनामों और बहादुरी से रूबरू कराना एवं उनके मध्य देशप्रेम की भावना जगाना है।

कार्यक्रम का प्रारंभ निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, टीम कप्तान द्वारा पोल राईडिंग द्वारा किया गया। इसमें उन्होंने 16 फिट 5 इंच पोल पर खड़े होकर सभी आगन्तुकों का अभिवादन किया।

इसके बाद मोटर साईकिल पर सवार जवानों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसमें चलती मोटर साईकिल पर जवान द्वारा हिमालय की आकृति बनाना, शीर्षासन करना, सेल्फी पोज, मछली की आकृति, चेस्ट जंप आदि ने उपस्थित दर्शकों के रोमांचित किया।

जॉज बैंड ने विशेष सांस्कृतिक एवं देशभक्त गीतों और धुनों की प्रस्तुति दी

उल्लेखनीय है कि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर सन् 2018 में इन जांबाजों ने अपना नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में दर्ज करवाया था।

इस टीम के प्रदर्शन को देखकर अमरीकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा भी अपने को रोक नहीं पाए और जांबाज मोटर साईकिल टीम के बहादुरी की भरपूर प्रशंसा की थी।

कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल मेरू की ब्रास बैड और जॉज बैंड ने विशेष सांस्कृतिक एवं देशभक्त गीतों और धुनों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में डीजीपी पुलिस नीरज सिन्हा, उपायुक्त छवि रंजन, बीएसएफ आईजी परमिंदर बेंज, बीएसएफ डीआईजी सी डी अग्रवाल, बीएसएफ कमांडेंट सत्यवान खांची, बीएसएफ कमांडेंट मुकुन्द झा, बीएसएफ सेकेंड-इन-कमांडेंट मनोज कुमार मेहता सहित सेना के पदाधिकारी उच्च अधिकारी एवं भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...