सिविल सेवा परीक्षा : UPSC में देवघर के उत्सव आनंद को मिली 26वीं रैंक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) की सिविल सेवा परीक्षा परिणाम (UPSC Result) में देवघर के उत्सव आनंद ने देशभर में 26वां स्थान पाया है।

उत्सव ने देवघर के आरके मिशन से दसवीं तक की पढ़ाई की है। इसके बाद IIT मुंबई से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है। उत्सव ने पहली बार में ही इस सफलता को हासिल की है।

उत्सव के पिता श्याम सुंदर कामत झारखंड सरकार में पथ निर्माण विभाग में अभियंता हैं वहीँ माता कुशल गृहिणी हैं। उत्सव का पूरा परिवार देवघर में ही रहता है, उत्सव भी अभी देवघर में ही हैं।

उत्सव आनंद मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र के हरलाखी प्रखंड के खिरहर गांव के रहने वाले हैं।

उत्सव आनंद पिछले वर्ष ही IIT किया था, जिसके बाद पहले ही प्रयास में UPSC सिविल सेवा 2021 के परीक्षा में उन्हें बड़ी सफलता मिली है।

सिविल सेवा परीक्षा : UPSC में देवघर के उत्सव आनंद को मिली 26वीं रैंक

वहीं, झारखंड के देवघर जिले के रहने वाले चिरंजीव आनंद को सिविल सेवा परीक्षा में 126वां रैंक मिला है।

उनके गांव में खुशी का माहौल है। जैसे ही लोगों को परिणाम में सफल होने की सूचना मिली,लोग उनके घर बधाई देने के लिए पहुंचने लगे।

 

Share This Article