रांची में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया पोस्टर लांच

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सीएनजी सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष शनिवार को पोस्टर लांच किया।

कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा. राजेश गुप्ता उर्फ छोटू, विनीता पाठक नायक, चंदन बैठा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर लांच किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि आज सांकेतिक रूप से पोस्टर लांच की गई है।

इसी पोस्टर को बड़े-बड़े होर्डिंग के रूप में पूरे राज्य में लगाया जाएगा और जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।

कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भाजपा बहस करना नहीं चाहती है, जबकि धार्मिक उन्माद और समाज विखंडन की राजनीति को आगे कर जनता को दिग्भ्रमित करती है।

इस मौके पर कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद थे

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई को लेकर पार्टी की ओर से आन्दोलन का आगाज आज से हो चुका है।

कांग्रेस नेता डॉक्टर राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि महंगाई को लेकर आंदोलन सिर्फ कांग्रेस या राजनीतिक दलों की नहीं है। आमजनों की भी भागीदारी सुनिश्चित होना जरूरी है।

जनता के ऊपर महंगाई का बोझ डालकर उनका जीना मुश्किल कर दिया है। लोग त्राहिमाम कर रहे हैं।

इस मौके पर कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद थे।

Share This Article