Latest Newsझारखंडहजारीबाग मेडिकल कॉलेज में सर्टिफिकेट जांच में फर्जी पाये गए डॉक्टर की...

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में सर्टिफिकेट जांच में फर्जी पाये गए डॉक्टर की एक घंटे के भीतर हुई गिरफ़्तारी

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग: हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (Medical College Hospital) में दूसरे के सर्टिफिकेट पर काम कर रहे रामबाबू नामक फर्जी डॉक्टर को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

डेढ़ साल से जूनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत रहे रामबाबू प्रसाद के सर्टिफिकेट जांच में फर्जी पाये गए हैं। एक घंटे के भीतर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मंगलवार को देर शाम मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेपी कारागार भेज दिया गया। रामबाबू का मोबाइल जब्त कर टेक्निकल सेल के सुपुर्द कर दिया गया है।

मेडिकल कॉलेज दरभंगा से डिग्री प्राप्त करने का उसका समस्त दस्तावेज नकली पाया गया

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट डॉ विनोद कुमार ने रामबाबू की योग्यता से संबंधित प्रमाणपत्र एवं अन्य दस्तावेजों को मेडिकल काउंसिल ऑफ बिहार को भेजकर जांच रिपोर्ट भेजने का आग्रह किया था। 12 मई को काउंसिल ने कालेज को जानकारी दी।

ऑफ बिहार ने जांच रिपोर्ट भेजकर रामबाबू के दस्तावेजों को फर्जी बताया। वह मुजफ्फरपुर में मेडिकल कॉलेज में पीजी कर रहे डॉ रामबाबू प्रसाद का रजिस्ट्रेशन नंबर इस्तेमाल कर रहा था। मेडिकल कॉलेज दरभंगा से डिग्री प्राप्त करने का उसका समस्त दस्तावेज नकली पाया गया।

spot_img

Latest articles

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य : सीबीएसई

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं...

रांची सिविल कोर्ट परिसर में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

रांची : राजधानी रांची के सिविल कोर्ट परिसर में इन दिनों गंदगी की समस्या...

मानवाधिकार आयोग ने नीट छात्रा मौत मामले को बताया बेहद गंभीर

आयोग में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी पटना : बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने...

857 करोड़ की लागत से निर्मित ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ का गृह मंत्री अमित शाह ने किया लोकार्पण

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें...

खबरें और भी हैं...