द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से भारत की 10 प्रतिशत आबादी को मिला सम्मान: सुदेश महतो

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: देश की 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर Draupadi Murmu को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने सोमवार को कहा कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से भारत की दस प्रतिशत आबादी को सम्मान मिला है। यह पूरे भारतवर्ष के लिए अद्भुत, अद्वितीय तथा अविस्मरणीय क्षण (Unforgettable moments) है।

पहली बार एक Tribal Woman राष्ट्र की प्रथम नागरिक और तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर होंगी। यह पूरे भारतवर्ष के लिए गर्व की बात है।

Share This Article