दुमका पुलिस ने SC-ST एक्ट के नामजद फरार को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: एससी और एसटी एक्ट के मामले में मुफस्सिल पुलिस (Mufassil Police) ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तार आरोपी सरूवा गांव निवासी कारू राय और रामचंद्र मंडल है।

जानकारी के अनुसार बीते 27 अगस्त को दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी की घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुसारों के समीप घटी थी।

मामले में एक पक्ष उत्तम मंडल द्वारा अशोक मुर्मू समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

वहीं मामले में दो अन्य आरोपी फरार चल रहे थे

वहीं मामले में दूसरे पक्ष से अशोक हेम्ब्रम की पत्नी स्टेनशिला मुर्मू द्वारा जबरन घर में तोड़-फोड़ करते हुए गाली-गलौज करने और जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया था।

मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से अशोक हेम्ब्रम समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

वहीं दूसरे पक्ष से एससी और एसटी एक्ट के तहत उत्तम मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

वहीं मामले में दो अन्य आरोपी फरार चल रहे थे, जिसे सोमवार को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Share This Article