दुमका : पत्नी गई मायके, सदमे में पति ने दी जान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: दुमका जिले में टोंगरा थाना क्षेत्र के कटारडुम्मा गांव के लुखीराम ने पत्नी के सदमे में जान दे दी।

लुखीराम मजदूरी करता था। उसे शराब की लत थी। पत्नी के लाख समझाने पर भी लुखीराम शराब पीना नहीं छोड़ रहा था। छह महीने पहले पत्नी मायके चली गई।

साबलपुर गांव में ही मायके है। लुखीराम कई बार पत्नी को बुलाने मायके गया। वापस नहीं आई।

आखिरकार लुखीराम ने शनिवार की भोर पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। दुमका मेडिकल कालेज में उसका पोस्टमार्टम किया गया।

मौका पाकर भाई ने पेड़ से लटककर जान दे दी

मृतक लुखीराम के भाई सैमल मरांडी ने बताया कि शराब सेवन के कारण भाई एवं भाभी में हमेशा झगड़ा होते रहता था।

नाराज होकर भाभी डेढ़ साल के बेटा को लेकर मायके चली गई थी। कई बार भाई ने कोशिश की लेकिन वो साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई।

इस कारण भाई परेशान रहते थे। शुक्रवार को घर के सभी सदस्य गांव में एक शादी समारोह में गए थे।

मौका पाकर भाई ने पेड़ से लटककर जान दे दी। लुखीराम के जाने देने की सूचना मिलने के बाद ससुराल के लोग अस्पताल नहीं आए थे।

Share This Article