दुमका : पति से 20 रुपए के विवाद में महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: पारिवारिक विवाद में महिला ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। मामला जरूवाडीह गांव में सोमवार को देर शाम को घटी।

मृतक महिला 49 वर्षीय पानमुनी मुर्मू, पति मुंशी टुडू है। मंगलवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया।

पति के बयान पर यूडी केस दर्ज

जानकारी के अनुसार महज 20 रुपये के विवाद में महिला ने पति के गैर मौजूदगी में जान दे दी। मृतक महिला के दो बेटियां हैं।

एक बेटी बंगाल में मजदूरी करती है। महिला की बेटी ने बताया कि उसकी मां ने पिता से 20 रुपये की मांग की। पैसे न मिलने पर गुस्से में उसकी मां ने दुपट्टे के सहारे लटक कर जान दे दी।

पुलिस महिला के पति के बयान पर यूडी केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Share This Article