रांची के डोरंडा में फायरिंग, गोली लगने से हजारीबाग के युवक की मौत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सचिवालय कॉलोनी में मंगलवार को एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। युवक बारात में डांस कर रहा था।

इसी दौरान उसे गोली लगी। उसकी शिनाख्त जगदीश यादव के रूप में हुई है। वह हजारीबाग का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात करीब 1 बजे जगदीश अपने कुछ साथियों के साथ बारात में नाच रहा था।

इसी दौरान दो की संख्या में आए अपराधियों ने जगदीश को निशाना बना कर तीन गोलियां चलाई।

गोली जगदीश को लगी जिसके बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली चलने से बारात में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में उसे रिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बारात में जगदीश यादव भी अपने साथियों के साथ रांची आया था।

सीसीटीवी फुटेज में गोली मारने वाले अपराधियों की तस्वीर कैद

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि हत्या की जानकारी पुलिस को मंगलवार की सुबह मिली, जिसके बाद सत्यापन के लिए डोरंडा पुलिस की टीम रिम्स गई थी।

इस दौरान यह जानकारी मिली की जगदीश नामक व्यक्ति को गोली मारी गई थी। इलाज के दौरान रिम्स में उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में गोली मारने वाले अपराधियों की तस्वीर कैद हुई है। इसके बाद उसी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Share This Article