सिमडेगा में महिला के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा : जलडेगा प्रखंड के ओड़गा थाना क्षेत्र में 22 अप्रैल की रात में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले दो आरोपितों को ओड़गा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेल दिया।

गिरफ्तार आरोपितों में संतोष जोजो और बालकिसुन रविदास शामिल हैं। दोनों ओड़गा के ही रहने वाले हैं।

थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल की रात को ओड़गा निवासी एक महिला को जबरजस्ती उठा कर गांव के ही दो युवकों ने पास के ही एक स्कूल में ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया।

घटना से आहत पीड़िता और उसके पति के लिखित आवेदन पर एसआई विष्णु कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में टीम गठित कर 24 घंटे के अंदर मामले की जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Share This Article