गिरिडीह में प्रेमिका को किडनैप करने की कोशिश में नानी को मारी गोली, दो गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: प्रेमिका को अगवा करने के दौरान वृद्धा पर गोली चलाने के आरोपित प्रेमी और उसके दोस्त को गिरिडीह की तिसरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी अमित रेणु और तिसरी थाना प्रभारी ने शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपितों में प्रेमिका का पति राहुल कुमार और परदेशी साव शामिल हैं।

दोनों बिहार के लखीसराय जिले के रहने वाले हैं। दोनों के पास से पुलिस ने दो कारतूस और देसी कट्टा को भी बरामद किया है।

इलाज के दौरान वृद्धा दुलारी देवी की मौत हो थी

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित बेहद शातिर हैं और प्रेमिका के पति राहुल कुमार की प्लानिंग पर बीते 28 अप्रैल को दोनों तिसरी के चंदौरी बाजार के नरेश साव के घर उनकी बेटी का अपहरण करने पहुंचे थे।

एसपी ने बताया कि इस दौरान राहुल उसकी वृद्ध नानी दुलारी देवी पर गोली चलाकर फरार हो गया। इलाज के दौरान वृद्धा दुलारी देवी की मौत हो थी।

Share This Article