गुमला में पति ने टांगी से मार कर की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: जिला मुख्यालय से सटे डुमरडीह गांव में शुक्रवार अहले सुबह 04:30 बजे शनिचरवा महतो (Shanicharva Mahato) ने अपनी पत्नी सबिता देवी की टांगी से मार कर हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद आरोपित घर के बाहर ही बैठा रहा। वहीं घटना की सूचना पर गुमला पुलिस मौके पर पहुंची और सर्वप्रथम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपित शनिचरवा महतो को गिरफ्तार करते हुए थाना ले गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका अपने पति से किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी। जिस कारण एक माह पूर्व वह मायके चली गई थी ।

फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं

इससे नाराज होकर आरोपित ने अपने हाथ का नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इलाज के उपरांत वह ठीक हो गया था।

सूचना के अनुसार तीन दिन पूर्व उसकी पत्नी सबिता देवी मायके से डूमरडीह अपने पति के पास आई थी। गुरुवार को हुए पंचायत चुनाव में दोनों पति-पत्नी ने मतदान भी किया।

इसके बाद रात्रि में खाना खाने के बाद सबिता देवी बच्चों के साथ सोने चली गई। जबकि आरोपित अपने पिताजी के साथ सोया था।

शुक्रवार की सुबह करीब 4:30 बजे पति ने टांगी उठाकर अपनी पत्नी के सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्से पर चार से पांच बार प्रहार कर दिया।

इससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना के पीछे क्या कारण है ,इसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।

Share This Article