IAS पूजा सिंघल मामला : रांची के हरमू और अशोक नगर इलाके में ED की छापेमारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) निलंबित आईएएस पूजा सिंघल (Pooja Singhal) मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है।

ईडी कार्यालय में साहिबगंज डीएमओ विभूति कुमार से पूछताछ के दौरान बुधवार को कई अहम जानकारियां मिली हैं।

ईडी की टीम शहर के हरमू और अशोक नगर इलाके में सरकार के बेहद करीबी प्रेम प्रकाश वर्मा के यहां छापेमारी कर रही है।

अन्य लोगों के छह ठिकानों पर छापेमारी की

उसके रांची, बनारस, सासाराम और पटना के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। हालांकि, प्रेम प्रकाश घर पर मौजूद नहीं है। उनके नेपाल जाने की बात बतायी जा रही है।

इससे पहले मंगलवार को ईडी ने रांची में विशाल चौधरी सहित अन्य लोगों के छह ठिकानों पर छापेमारी की थी।

Share This Article