दुमका में अवैध विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जिले की मुफस्सिल पुलिस ने अवैध विदेशी शराब जब्त करते हुए एक को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के भुरकुंडा निवासी तापस कुमार दे है।

थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि आरोपित तापस दे के घर से बियर और छोटी-बड़ी विदेशी शराब की 11 पेटी जब्त किया गया।

उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article