झारखंड

रांची में प्रदुषण के खिलाफ जंग हुई तेज, धुआं और धूल पर Anti Smog Gun से होगा वार

रांची नगर निगम एक लाख पौधे लगाने की तैयारी में

रांची: राजधानी रांची को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए रांची नगर निगम एक लाख पौधे लगाने की तैयारी में है।

इसके साथ नगर निगम ने प्रदूषण कम करने के लिए तीन एंटी स्मॉग गन मशीन (Anti Smog Gun) की भी खरीदारी की है।

यह मशीन चौक-चौराहों पर रखी जाएगी, जो धुआं और धूल को अपनी और खींच कर शुद्ध वायु वापस भेजेगी।

60 लाख की इस मशीन को विभिन्न जगहों पर ले जाकर पहले ट्रायल किया जाएगा। यह मशीन एक ट्रक पर स्थापित माउंटेड एंटी स्मॉग गन है।

एक उदाहरण एंटी स्मॉग गन की खरीदारी है

इस तरह की तीन गाड़ियां निगम ने खरीदी है। एंटी स्मॉग गन के साथ इस ट्रक में स्प्रिंकलर भी लगा है, जिसका इस्तेमाल वॉशिंग के साथ ही जरूरत पड़ने पर छोटी जगहों पर लगी आग बुझाने के लिए भी किया जा सकेगा।

इस संंबंध में रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बताया कि केंद्र के निर्देशानुसार 15वें वित्त आयोग की राशि का इस्तेमाल प्रदूषण कम करने की दिशा में होना है।

ऐसे में रांची नगर निगम लगभग 100 करोड़ रुपये की योजना पर काम कर रहा है। इसका एक उदाहरण एंटी स्मॉग गन की खरीदारी है।

उन्होंने बताया कि यदि यह प्रक्रिया सफल होती है, तो निगम ऐसे 10 वाहनों की और खरीदारी करेगा, जो शहर के विभिन्न इलाकों में स्थायी रूप से लगाए जाएंगे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker