रांची में पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची (Ranchi) के खरसीदाग ओपी क्षेत्र में घरेलू विवाद में पत्नी और पुत्र ने मिलकर पति की हत्या कर दी।

बताया जाता है कि शनिवार की रात सुखराम होरो का अपनी पत्नी और बेटे के साथ किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हो गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है

विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी और बेटे ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से मारकर सुखराम की हत्या कर दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस रविवार को मौके पर पहुंची और आरोपित बेटे रोहित होरो को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सुखराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

Share This Article