Homeझारखंडलोहरदगा में इंटरनेट सेवा शुरू, आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

लोहरदगा में इंटरनेट सेवा शुरू, आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लोहरदगा: लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में रामनवमी शोभायात्रा में पथराव और आगजनी की घटना के बाद इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया था।

थोड़ी स्थिति सामान्य होता देख लोहरदगा जिला प्रशासन के अनुरोध पर पांच दिन बाद शुक्रवार देर रात इंटरनेट सेवा को फिर से बहाल किया गया है।

इससे लोगों ने राहत महसूस की है। लगातार पांच दिनों तक इंटरनेट सेवा ठप रहने से लोग काफी ज्यादा परेशान थे। लोगों को वित्तीय लेनदेन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

उल्लेखनीय है कि गत 10 अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र के हिरही गांव में रामनवमी शोभायात्रा में पथराव और आगजनी की घटना के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए इंटरनेट सेवा को ठप कर दिया गया था। इसके बाद लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

लगातार माहौल बिगाड़ने की कोशिश

जिले में सामाजिक तत्व लगातार माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच जिले में बंद इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है।

शुक्रवार की रात सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित अल्पसंख्यक समाज के धार्मिक स्थल पर पत्थर फेंक कर हालात को फिर खराब करने का प्रयास हुआ।

समाज के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के तत्काल बाद सेन्हा पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

बीडीओ अशोक कुमार चोपड़ा, सीओ विजय कुमार, इंस्पेक्टर सरयू आनंद, थाना प्रभारी सूरज प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे। मामला शांत कराया।

विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट

अभी भी कई संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती है। खुद डीसी डाॅ बाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी आर रामकुमार स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए हैं।

शुक्रवार को रैफ के जवानों ने फ्लैग मार्च भी किया। जगह-जगह शांति समिति की बैठक हुई। साथ ही लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है।

वहीं, ग्रामीण इलाकों में अभी भी भय का माहौल है। पूरे क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...