IPS A नटराजन हुए रिटायर्ड, रांची JAP-10 में हुआ सम्मान समारोह

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: खेलगांव स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP-10) में मंगलवार को IPS A नटराजन (IPS A Natarajan) रिटायर्ड हुए।

उनके रिटायर्ड होने के सम्मान में विदाई परेड समारोह (Parade Ceremony) का आयोजन किया गया। मौके पर JAP-1 के तीन प्लाटुन ,JAP-2 की एक, JAP-3 के दो प्लाटुन और रांची जिला बल के एक प्लाटून परेड में शामिल हुए ।

इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। मौके पर DGP ने IPS A Natarajan के कार्यों के जमकर सराहना की।

A Natarajan झारखंड राज्य उर्जा विकास निगम के निगरानी सह सुरक्षा महानिदेशक के पद पदस्थापित थे। नटाराजन 1992 बैच के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी है।

वह मूल रुप से तमिलानडू के रहने वाले है। वह शैक्षणिक योग्यता एम कॉम (M. Com) था। वह इससे पूर्व कोडरमा SP, होम गार्ड, SP जामताड़ा, SP जमशेदपुर रेल, CID-SP, DIG नेटरहाट, जोनल IG पलामू, ADG-ACB के पद पर रह चुके है।

इस दौरान DGP नीरज सिन्हा, DG रेल अनिल पालटा, ADG अनुराग गुप्ता, ADG प्रशांत सिंह, एम एल मीणा, टी कांदा स्वामी, संजय ए लाठकर, अनूप बिरथरे, संध्या रानी मेहता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article