जमशेदपुर : घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पति से की मारपीट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: सोनारी परदेशी पाड़ा में एक महिला से घर में घुसकर छेड़खानी की गई। विरोध करने पर आरोपी ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट भी की। घटना सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे की है।

आरोपी सूरज हरपाल पीड़िता के घर के पास ही रहता है। इस संबंध में सोनारी थाने में सूरज हरपाल के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी और सोने की चेन छीनने की शिकायत की गई है।

चेन की कीमत 30 हजार रुपए बताई गई है। प्राथमिकी के मुताबिक, सोमवार सुबह महिला घर पर काम कर रही थी।

सूरज हरपाल ने खिड़की से इशारे कर महिला को बाहर आने को कहा। आवाज सुनकर महिला का पति भी पहुंच गया।

विरोध करने पर दंपती को जान से मारने की धमकी दी थी

विरोध करने पर सूरज घर के अंदर घुस आया और दंपती से मारपीट कर पर्स और चेन छीनकर फरार हो गया।

महिला ने पुलिस को बताया- सूरज 3 माह से उसे परेशान कर रहा है। पहले मोबाइल पर गंदी तस्वीरें दिखाकर परेशान करता था। विरोध करने पर दंपती को जान से मारने की धमकी दी थी।

Share This Article