रांची में मजदूर दिवस पर निकाली ‘मजदूर अधिकार रैली’

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रविवार को ऐक्टू और झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन ने मजदूर अधिकार रैली निकाली।

रैली राज्य कार्यालय मेन रोड से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए जिला स्कूल के मैदान पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई।

सभा में मई दिवस के अमर शहीदों को एक मिनट का मौन श्रद्धांजलि दी गई।

मजदूरों और किसानों के हित के अनुरूप कानून

ऐक्टू के प्रदेश महासचिव शुभेंदु सेन ने कहा कि जिस तरह अमेरिका जैसे विकसित पूंजीवादी गढ़ से मजदूरों का आक्रोश तूफान बनकर उठा और पूरी दुनिया को मजदूरों के हक में कानून बनाना पड़ा।

केंद्र सरकार पूंजीवादी देशों की नकल करने के बजाय मजदूरों और किसानों के हित के अनुरूप कानून बनाए।

इस मौके पर भीम साहू, पुष्कर महतो आदि मौजूद थे।

Share This Article