खूंटी में 19 मई को लोक अदालत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: खूंटी व्यवहार न्यायालय परिसर में 19 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सभागार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों के अधिकारियों ने भाग लिया। जिला जज ने इन दोनों विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करने में सहयोग करें।

वैसे लोग जिनका मामला न्यायालय में लंबित है और सुलहनीय है, वह भी अपने वादों का निष्पादन करा सकेंगे।

जिला जज ने लोगों से अपील की है कि वे मामले के निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय में जरूर पहुंचे और न्यायालय में लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करायें।

जिला जज ने सभी बैंक मैनेजरों को डालसा के माध्यम से अधिक से अधिक नोटिस निर्गत कराकर बड़ी संख्या में ऋण वसूली डालसा के माध्यम से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कराने का प्रयास करें।

Share This Article