गोड्डा में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: मुफस्सिल थाना में बुधवार को नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोप के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता को 16 अप्रैल को आरोपित ने बहला फुसला कर बहियार में ले जाकर दुष्कर्म किया था।

पीड़िता ने घटना की जानकारी घर वालों को दी दो लोगों ने पुलिस में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने मारखन गांव के आरोपित संतोष कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की है।

थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article