गिरिडीह में विस्फोटक के साथ एक गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गांवा थाना क्षेत्र में अवैध माइका उत्खनन मामले में पुलिस ने सोमवार की रात छापामारी (Raid) अभियान चलाकर पंकज राम को गिरफ्तार कर लिया।

पंकज राम के घर से भारी मात्रा में जिलेटिन और डेटोनेटर बरामद किया गया। इस संबंध में मंगलवार को थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने कहा कि अवैध खनन मामले में गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले में पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है उसके घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। अन्य के खिलाफ भी छापामारी की जा रही है।

172 डेटोनेटर 135 जिलेटिन बरामद किया गया

उल्लेखनीय है कि गावां थाना क्षेत्र के हरलाघाटी जंगल में गावां वन विभाग एवं गावां थाना पुलिस की और से सघन छापामारी अभियान चला कर आधा दर्जन अवैध माईका खदान की डोरजरिंग की थी।

माइंस के समीप एक कमरे से पुलिस ने 17 पीस जिलेटिन एवं 25 पीस डेटोनेटर बरामद किया था। इस संबंध में में गावां थाना में तराई निवासी अजय यादव, गोरियांचु निवासी पंकज , राजेन्द्र राम और लक्ष्मण राम पर अवैध खनन मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्राथमिकी के पश्चात गावां पुलिस ने सोमवार की देर रात छापामारी अभियान चलाकर गोरियांचु निवासी पंकज राम गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति के निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से 172 डेटोनेटर 135 जिलेटिन बरामद किया गया।

Share This Article