गिरिडीह में भालू के हमले से एक मौत, तीन घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: लोकाय थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के मनिहारी जंगल मे शुक्रवार को केंदू पत्ता तोड़ने के दौरन भालू (Bear) के हमले से मुन्नी टुड्डू (18) की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग जख्मी हो गए।

चारों लोग एक ही परिवार के भाई – बहन है। वहीं दो अन्य महिलाओं ने भागकर जान बचायी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के रेंजर अनिल कुमार राम ने मृतका के पिता विशुन टुड्डू को पंद्रह हजार रुपये सहायता राशि देकर ढांढस बंधाया।

साथ में गई मुन्नी हेम्ब्रोम और पानो टुड्डू ने भाग कर अपनी जान बचायी

साथ ही ग्रामीणो को वन्य प्राणी को क्षति नहीं पहुंचाने का निर्देश दिया। घायलों का इलाज तिसरी अस्पताल में कराया गया।

बताया गया कि केंदू पत्ता तोड़ने सभी लोग मनिहारी जंगल केंदू पत्ता तोड़ने गए थे । प्यास लगने पर जंगल में पानी पीने मुन्नी टुड्डू ,मुन्नी हेम्ब्रोम और पानो टुड्डू गयी थी।

इस बीच जंगली भालू ने मुन्नी टुड्डू पर हमला कर पकड़ कर घसीटते हुए एक झाड़ी में ले गया। साथ में गई मुन्नी हेम्ब्रोम और पानो टुड्डू ने भाग कर अपनी जान बचायी।

Share This Article