पंचायत चुनाव 2022 : गिरिडीह के 13 प्रखंडों में होगा चार चरणों में चुनाव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के सभी 13 प्रखंडों में चार चरणों में होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव में एक लाख 81 हजार 995 नए मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन नए वोटरों को मतदाता सूची में सूचीबद्ध कर लिया गया है।

जिले में कुल 15 लाख 64 हजार 90 मतदाता हैं, जिसमें महिला वोटरों की संख्या 7 लाख 43 हजार 519 है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 8 लाख 21 हजार 571 है।

जिले में कुल 13 प्रखंड और 4 अनुमंडल हैं। चुनाव चार चरणों में संपन्न होंगे। मतदान 14 मई, 19 मई, 24 मई और 27 मई को है।

पहले चरण में गिरिडीह, गांडेय और जमुआ प्रखंड, दूसरे चरण में गावां, तिसरी, देवरी और बेंगाबाद प्रखंड, तीसरे चरण में धनवार, बिरनी और सरिया प्रखंड और चौथे चरण में डुमरी, पीरटांड़ और बगोदर प्रखंड में चुनाव होंगे।

वर्ष 2015 में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या शून्य थी, लेकिन 2022 में 14 है

मतदान 46 जिला परिषद सदस्यों, 344 मुखिया, 446 पंचायत समिति सदस्यों और 4460 वार्ड सदस्यों के लिए कराए जाएंगे।

प्रशासनिक स्तर पर चारों चरणों के चुनाव संपन्न कराने की सभी तैयारियां की जा रही हैं। विगत 2015 में जिले में वोटरों की संख्या 13 लाख 82 हजार 95 थी, जो वर्ष 2022 में बढ़कर 15 लाख 64 हजार 90 हो गई है।

इस बार मतदाता सूची में थर्ड जेंडर के 14 लोगों को भी शामिल किया गया है 14 थर्ड जेंडर भी अब वोट डाल सकेंगे इस चुनाव में महिला वोटरों की संख्या में 95 हजार 162 का इजाफा हुआ है।

वर्ष 2015 में महिला वोटरों की संख्या 6 लाख 48 हजार 357 थी, जो 2022 में बढ़कर 7 लाख 43 हजार 519 हो गई है। वर्ष 2015 में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या शून्य थी, लेकिन 2022 में 14 है।

Share This Article