दुमका में पुलिस ने अवैध उत्खनन मामले में चार को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: अवैध पत्थर खनन कारोबारियों के खिलाफ शिकारीपाड़ा पुलिस मामला दर्ज करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपितों में धनबाद जिले के पोकलेन ऑपरेटर संतोष प्राणीक ,शहरपुर गांव निवासी अब्दुल वहाब, पाटोसिमल गांव निवासी योगेश एवं मोहुलबना गांव निवासी बलराम राणा शामिल हैं।

पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई

जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथों का निरीक्षण के दौरान डीसी रविशंकर शुक्ला के आदेशानुसार शिकारीपाड़ा पत्थर औद्योगिक क्षेत्र के कुलकुलीडंगाल गांव में संचालित एक अवैध पत्थर खदान पर नजर पड़ गई। डीसी जैसे ही अवैध खनन पर पहुंचे वहां हड़कंप मच गया।

डीसी के आदेश पर वहां काम कर रहे चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई ।

अवैध पत्थर खदान से दो पोकले एक हाईवा एक जनरेटर तथा विस्फोटक पदार्थ भी पुलिस जब्त कर थाना लाया गया।

Share This Article