रांची में डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियां हुई रवाना, DDC ने लिया जायजा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना हुईं। मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों (Polling Parties) को रवाना किया गया।

इस दौरान उप विकास आयुक्त विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर दीपक दीपक दुबे और जिला पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र चौबे ने पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच का जायजा लिया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत दूसरे चरण में जिला के पांच प्रखंडों में 19 मई को मतदान होगा।

कांके, बेड़ो, ईटकी, नगड़ी और लापुंग के लिए पोलिंग पार्टियों को मोराबादी स्थित डिस्पैच सेंटर से रवाना किया जा रहा है।

मतदान सामग्री उपलब्ध कराते हुए ससमय रवाना करने का निर्देश दिया

उप विकास आयुक्त ने अलग-अलग प्रखंड के पोलिंग पार्टी के लिए मतदान सामग्री वितरण आदि का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक मतदान सामग्री उपलब्ध कराते हुए ससमय रवाना करने का निर्देश दिया।

Share This Article