Homeझारखंडदुमका में यहां सरकारी भवन में चल रहा था निजी स्कूल, आरोपी...

दुमका में यहां सरकारी भवन में चल रहा था निजी स्कूल, आरोपी गिरफ्तार

Published on

spot_img

दुमका: शिकारीपाड़ा के सरसाजोल में सरकारी विद्यालय के खाली भवन में बाकायदा एक माह से एक दबंग निजी विद्यालय चला रहा था।

उपायुक्त के निरीक्षण के बाद जब सच्चाई सामने आई तो आनन फानन में बीईईओ अभिताभ झा ने शिकारीपाड़ा थाना में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने गुरुवार को स्कूल चलाने वाले दयानंद मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दरअसल, डीसी रविशंकर शुक्ला बुधवार को बूथ का निरीक्षण करते हुए मध्य विद्यालय सरसासोल पहुंच गए।

एक माह से निजी विद्यालय का संचालन

वहां पर जाकर पता चला कि विद्यालय के पुराने भवन में बाकायदा एक माह से निजी विद्यालय का संचालन हो रहा है।

विद्यालय के कर्मियों ने पूछताछ के क्रम में बताया कि विद्यालय चलाने के एवज में हर बच्चे से प्रति माह 11 सौ रुपये और भाड़े के रूप में 35 सौ रुपये दयामय मंडल को दिया जाता है।

दयामय को बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पाकुड़ के गायपाथर गांव का निशांत हेम्ब्रम ही विद्यालय का संचालन करता है।

वह केवल उनके लिए काम करता है। उपायुक्त के आदेश पर पुलिस ने उसे गिरफ्त में लिया।

बीईईओ के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपित दयामय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...