हजारीबाग में लॉटरी कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: जिले में लॉटरी (Lottery) के धंधेबाजों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

डीएसपी महेश प्रजापति के नेतृत्व में शनिवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लॉटरी कारोबारियों के ठिकानों की तलाशी ली गई। हालांकि, पुलिस को एक भी लाटरी टिकट हाथ नहीं लगी।

पुलिस ने बस स्टेंड, जिला परिषद चौक, अन्नदा चौक, इन्द्रपुरी चौक, झंडा चौक मुनगा बगीचा, सरदार चौक पंचमंदिर चौक सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा।

अन्नदा चौक पर जैसे ही पुलिस की गाडी रुकी वैसे ही कई दुकानदार व टिकट विक्रेता रफूचक्कर हो गए। छापेमारी दल में सदर थाना प्रभारी गणेश कुमार सिंह सहित कई पुलिस के जवान शामिल थे।

Share This Article