RANCHI : ACB करेगी पलामू समाज कल्याण विभाग में हुए 10.45 करोड़ के घोटाले की जांच

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) पलामू में समाज कल्याण विभाग में 10.45 करोड़ के घोटाले की जांच करेगी।

शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार इस घोटाले की जांच को लेकर पलामू पुलिस ने एक प्रस्ताव तैयार कर एसीबी मुख्यालय को भेजा था।

इसके बाद एसीबी ने प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। अब इस घोटाले की जांच एसीबी करेगी।

राशि नियम विरुद्ध पोषाहार सप्लायरों के खाते में भेजने का आरोप है

बताया जाता है कि पलामू में समाज कल्याण विभाग ने 2018 में मेदिनीनगर टाउन थाना में एक एफआईआर दर्ज करवाया गया था।

इस एफआईआर में कहा गया था कि समाज कल्याण विभाग में 10.45 करोड़ रुपये की हेराफेरी हुई है।

मेदिनीनगर थाना में दर्ज एफआईआर 398/18 में पलामू के पूर्व समाज कल्याण पदाधिकारी रंजना कुमारी, सीडीपीओ संचिता भगत, सुधा सिन्हा, लिपिक सतीश उरांव और अज्ञात पोषाहार सप्लायरों को आरोपी बनाया गया है।

सभी पर समाज कल्याण विभाग की राशि नियम विरुद्ध पोषाहार सप्लायरों के खाते में भेजने का आरोप है।

Share This Article