रांची DC ने की अनुश्रवण समिति की बैठक, 16 प्रस्तावों पर हुआ विचार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक बुधवार को आयोजित की गई।

मुआवजा निर्धारण के लिए 16 नए मामलों पर विचार किया गया। जाति प्रमाण पत्र की गहनता से जांच करते हुए सभी 16 मामलों में पीड़ितों को नियतसंगत मुआवजा राशि प्रदान करने का निर्देश दिया गया।

समिति की ओर से पिछले वित्तीय वर्ष की समीक्षा की गई। इस क्रम में पुनः आवंटन प्राप्त करने के लिए विभाग को पत्र प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।

Share This Article