रांची उपायुक्त ने मोरहाबादी डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को उपायुक्त छवि रंजन ने मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया।

उन्होंने प्रथम चरण के मतदान के लिए संबंधित कोषांग के वरीय पदाधिकारी से पोलिंग पार्टी के डिस्पैच, कर्मियों के लिए बैठने की व्यवस्था, मैपिंग सुविधाओं आदि की जानकारी लेते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपविकास आयुक्त विशाल सागर एवं संबंधित कोषांग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने बताया कि 14 मई को प्रथम चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टी का डिस्पैच मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर से एक दिन पहले 13 मई को किया जाएगा।

चिकित्सा सुविधाएं और हेल्प डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा

इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने बताया कि मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में पोलिंग पार्टी के बैठने की प्रखंडवार व्यवस्था होगी।

तैयारियों का जायजा लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान कर्मियों के लिए आवश्यक बुनियादी न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने डिस्पैच सेंटर में पेयजल, शौचालय की सुविधा, चिकित्सा सुविधाएं और हेल्प डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

Share This Article